ONGC Merit Scholarship 2026: छात्रों को मिलेगी हर साल ₹48,000 की छात्रवृत्ति, ऐसे करें आवेदन

Published On: May 21, 2026
ONGC Merit Scholarship 2026

ONGC Merit Scholarship 2026 : Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) के द्वारा चलाई गई एक स्कॉलरशिप है जो प्रोफेशनल कोर्सों के लिए शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत इंजीनियरिंग, MBA और MBBS एवं अन्य कोर्स में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वह आगे की पढ़ाई जारी रख सके। यदि आप इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य है तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके साथ ही हम आपको बता दें, ONGC Merit Scholarship 2026 के लिए किस प्रकार से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं इसकी चयन प्रक्रिया क्या होने वाली है इसके बारे में संपूर्ण जानकारी हम आपको विस्तार पूर्वक बताएंगे इसीलिए आर्टिकल के अंतिम चरण तक जरूर बन रहे –

ONGC Merit Scholarship 2026: Overview

विवरणजानकारी
स्कॉलरशिप का नामONGC Merit Scholarship 2026
संचालक संस्थाONGC
लेख का प्रकारScholarship
आवेदन का माध्यमOnline
आवेदन शुरू होने की तिथि01 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइटMy Bharat Portal

ONGC स्कॉलरशिप का उद्देश्य

ONGC Merit Scholarship का मुख्य उद्देश्य ऐसे छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जो प्रोफेशनल कोर्सों में अध्ययन कर रहे हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं। इस योजना के तहत इंजीनियरिंग, एमबीए, एमबीबीएस, जियोलॉजी एवं जियोफिजिक्स जैसे कोर्सों को शामिल किया गया है।

यह छात्रवृत्ति छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करती है, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें और अपने करियर को बेहतर दिशा दे सकें।

ONGC Merit Scholarship 2026 Scholarship Amount

इस छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित छात्रों को हर वर्ष ₹48,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

  • छात्रवृत्ति की राशि सीधे DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • स्कॉलरशिप का लाभ जारी रखने के लिए हर वर्ष Renewal कराना अनिवार्य होगा।
  • यह राशि छात्रों की फीस, किताबें और अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए दी जाती है।

Also Read: Bihar Graduation Pass Scholarship Student List 2026: लिस्ट में नाम जोड़ना शुरू, ऐसे करें चेक और आवेदन

ONGC Merit Scholarship 2026 Eligibility Criteria

ONGC Merit Scholarship 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना होगा –

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • छात्र ने किसी प्रोफेशनल कोर्स में प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो।
  • पिछली परीक्षा में कम से कम 60% अंक या 6.0 CGPA प्राप्त होना चाहिए।
  • पारिवारिक आय सीमा निम्नानुसार होनी चाहिए –
    • SC/ST वर्ग : ₹4.5 लाख प्रतिवर्ष तक
    • OBC/General वर्ग : ₹2 लाख प्रतिवर्ष तक
  • आवेदक की आयु 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • कुल सीटों में 50% आरक्षण छात्राओं के लिए निर्धारित है।

Required Documents for ONGC Merit Scholarship 2026

आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट
  • एडमिशन स्लिप
  • आय प्रमाण पत्र
  • DBT सक्षम बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Selection Process of ONGC Merit Scholarship 2026

ONGC Merit Scholarship 2026 के अंतर्गत छात्रों का चयन निम्नलिखित आधार पर किया जाएगा –

1. शैक्षणिक प्रदर्शन

छात्रों के प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

2. पारिवारिक आय

निर्धारित आय सीमा के अंतर्गत आने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3. दस्तावेज सत्यापन

सभी दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा।

ONGC Merit Scholarship 2026 Online Application Process

यदि आप ONGC Merit Scholarship 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  1. सबसे पहले My Bharat Portal पर जाएं।
  2. होम पेज पर “ONGC Merit Scholarship 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब “New Registration” विकल्प पर क्लिक करके नया पंजीकरण करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त User ID और Password को सुरक्षित रखें।
  5. अब पोर्टल में लॉगिन करें।
  6. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  7. सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  8. आवेदन फॉर्म को Preview करके Final Submit करें।
  9. अंत में आवेदन की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Quick Links

Apply Online Click Here 
Official Website Click Here 

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको ONGC Merit Scholarship 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आसान और शुद्ध हिंदी में उपलब्ध कराई है। यदि आप प्रोफेशनल कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं और आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती है। समय रहते आवेदन करें और अपनी उच्च शिक्षा को बिना किसी आर्थिक बाधा के जारी रखें।

Rita Devi

Rita Devi is a dedicated content creator and information specialist at PTEC Siwan Mairwa. With a deep passion for social welfare and community empowerment, Rita focuses on simplifying the complexities of Indian Government Schemes (Sarkari Yojanas) for the common citizen.

Leave a Comment