Bihar Graduation Pass Scholarship Student List 2026: लिस्ट में नाम जोड़ना शुरू, ऐसे करें चेक और आवेदन

Published On: May 21, 2026
Bihar Graduation Pass Scholarship Student List 2026

Bihar Graduation Pass Scholarship Student List 2026 – ग्रेजुएशन पास वैसे सभी छात्राएं  हैं जिन्होंने अपना ग्रेजुएशन का कोर्स कंप्लीट कर लिया है और वह चाहते हैं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत 50000 स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करना जिसके लिए लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण उन्हें पता नहीं है कि हम आवेदन कर सकेंगे या फिर नहीं तो आज हम आपको आज की आर्टिकल में लिस्ट में नाम किस प्रकार से जोड़ सकते हैं इसके बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे

इसके साथ ही, Bihar Graduation Pass Scholarship Student List 2026 के अंतर्गत अपने नाम को लिस्ट में किस प्रकार से चेक कर सकते हैं इसके बारे में भी संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए आर्टिकल के अंतिम चरण तक जरूर बन रहे –

Bihar Graduation Pass Scholarship Student List 2026 – Overview

विवरणजानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
आर्टिकल का नामBihar Graduation Pass Scholarship Student List 2026
विभागबिहार शिक्षा विभाग
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
स्कॉलरशिप राशि₹50,000
डाटा अपलोड पोर्टलmeghasoft.bihar.gov.in
आवेदन शुरू होने की तिथिजल्द जारी होगी
आवेदन की अंतिम तिथिजल्द जारी होगी
आधिकारिक वेबसाइटmeghasoft.bihar.gov.in
Bihar Graduation Pass Scholarship Student List 2026
Bihar Graduation Pass Scholarship Student List 2026

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत बिहार के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से स्नातक पास करने वाली छात्राओं को आगे की पढ़ाई और आर्थिक सहायता के लिए ₹50,000 की स्कॉलरशिप दी जाती है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। लेकिन आवेदन से पहले उनका नाम Bihar Graduation Pass Scholarship Student List 2026 में होना अनिवार्य है।

विश्वविद्यालयों को डाटा अपलोड करने का निर्देश

बिहार सरकार की ओर से सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं का डाटा नए पोर्टल पर अपलोड करें। जानकारी के अनुसार, 15 मई 2026 तक सभी विश्वविद्यालयों को छात्राओं का रिजल्ट डाटा अपलोड करना है।

डाटा अपलोड होने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

₹50,000 स्कॉलरशिप की मुख्य विशेषताएं

  • योजना के अंतर्गत छात्राओं को ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाती है।
  • यह राशि छात्राओं को आगे की पढ़ाई में मदद करने के उद्देश्य से दी जाती है।
  • केवल उन्हीं छात्राओं का आवेदन स्वीकार होगा जिनका डाटा विश्वविद्यालय द्वारा पोर्टल पर अपलोड किया गया होगा।

Bihar Graduation Pass Scholarship 2026 Eligibility Criteria

इस योजना के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं को नीचे दी गई योग्यताओं को पूरा करना होगा –

✅ आवेदक बिहार के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होनी चाहिए।

✅ छात्रा के पास ग्रेजुएशन पार्ट-3 की मूल मार्कशीट होनी चाहिए।

✅ इस योजना का लाभ केवल छात्राओं (लड़कियों) को मिलेगा।

✅ आवेदक बिहार की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

✅ छात्रा का बैंक खाता DBT Enabled होना चाहिए।

Also Read: JAC Board Class 10th Result 2026 : झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय छात्राओं के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –

स्नातक पार्ट-3 की मूल मार्कशीट
निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
बैंक पासबुक (DBT Enabled)
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी

ध्यान दें: आधार कार्ड और मार्कशीट में नाम एक जैसा होना चाहिए।

Bihar Graduation Pass Scholarship Student List 2026 में नाम कैसे चेक करें?

यदि आप ₹50,000 स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो सबसे पहले लिस्ट में अपना नाम चेक करें। इसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है –

Step 1:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट meghasoft.bihar.gov.in पर जाएं।

Step 2:

होम पेज पर “Student” सेक्शन में जाएं।

Step 3:

अब “Search Your Record in University Provided List” विकल्प पर क्लिक करें।

Step 4:

इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी यूनिवर्सिटी का नाम चुनना होगा।

Step 5:

अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और Search बटन पर क्लिक करें।

Step 6:

आपके यूनिवर्सिटी में दर्ज मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करके वेरीफाई करें।

Step 7:

यदि आपका नाम लिस्ट में होगा तो आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

अगर नाम नहीं होगा, तो स्क्रीन पर यह संदेश दिखाई देगा –

“Data Not Provided by University. Please Contact University.”

ऐसी स्थिति में आपको अपने विश्वविद्यालय से संपर्क करना होगा।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको Bihar Graduation Pass Scholarship Student List 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी आसान हिंदी में बताई। साथ ही यह भी बताया कि छात्राएं अपना नाम लिस्ट में कैसे चेक कर सकती हैं और आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं।

यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट जरूर चेक करते रहें।

Rita Devi

Rita Devi is a dedicated content creator and information specialist at PTEC Siwan Mairwa. With a deep passion for social welfare and community empowerment, Rita focuses on simplifying the complexities of Indian Government Schemes (Sarkari Yojanas) for the common citizen.

Leave a Comment