Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026: 12वीं पास युवाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000, ऐसे करें आवेदन

Published On: May 21, 2026
Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026: यदि आप भी 12वीं कक्षा और ग्रेजुएशन पास करने के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दिए हैं और बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेना चाहते हैं जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन के माध्यम से बिल्कुल घर बैठे आवेदन कर सकते हैं जिसमें आपको ₹1000 प्रतिमा माह भत्ता के तौर पर सीधे आपके बैंक के खाते में दिए जाएंगे।

इसके साथ ही हम आपको बता दें, Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे – कैसे इस योजना का लाभ ले सकते हैं एवं इसमें आवेदन करने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है और आवेदन की क्या प्रक्रिया है किस प्रकार से इसका लाभ ले सकते हैं इसलिए आर्टिकल के अंतिम चरण तक जरूर बन रहे –

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 – एक नजर में

योजना का नामबिहार बेरोजगारी भत्ता योजना 2026
विभागबिहार शिक्षा विभाग
लाभार्थी12वीं पास / ग्रेजुएट बेरोजगार युवक-युवतियां
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
मिलने वाली राशि₹1000 प्रति माह
आधिकारिक वेबसाइटआधिकारिक पोर्टल

बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना 2026 क्या है?

बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का उद्देश्य राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ऐसे युवक और युवतियां जिन्होंने 12वीं या स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है लेकिन अभी तक नौकरी नहीं मिली है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

योजना के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना जरूरी है –

  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक (DBT सक्षम)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट (CLC)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

पात्रता शर्तें

बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना में आवेदन करने के लिए नीचे दी गई सभी शर्तों को पूरा करना जरूरी है –

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • उम्र 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • आवेदक किसी सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए
  • 12वीं पास या ग्रेजुएशन पास होना आवश्यक है
  • सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए

यदि आप इन सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Also Read: Bihar DELED Entrance Exam Admit Card 2026 : जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें –

  1. सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिए गए “New Applicant Registration” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  4. OTP सत्यापन पूरा करें।
  5. इसके बाद आपको User ID और Password प्राप्त होगा।
  6. अब Applicant Login करें।
  7. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  8. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  9. सारी जानकारी जांचने के बाद फाइनल सबमिट कर दें।
  10. आवेदन की रसीद डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण सूचना

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 30 दिनों के भीतर अपने जिले के DRCC कार्यालय में जाकर दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य है। सत्यापन पूरा होने के बाद ही योजना का लाभ मिलना शुरू होगा।

आवेदन की स्थिति (Application Status) कैसे जांचें?

यदि आपने आवेदन कर दिया है और उसका स्टेटस देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें –

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर Login Here विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपनी User ID और Password दर्ज करें।
  4. कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
  5. अब “Application Status” विकल्प पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद आपके आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।

Important Links

Direct Link to ApplyClick Here
Applicant LoginClick Here
Official PortalClick Here

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको Bihar Berojgari Bhatta Yojana 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी आसान और साफ हिंदी में बताई। यदि आप बिहार के शिक्षित बेरोजगार युवा हैं, तो यह योजना आपके लिए आर्थिक सहायता का अच्छा माध्यम बन सकती है।

यदि यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और जरूरतमंद लोगों के साथ जरूर साझा करें।

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना में आवेदन कैसे करें?

आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना में कितनी राशि मिलती है?

इस योजना के तहत योग्य उम्मीदवारों को ₹1000 प्रति माह DBT के माध्यम से दिए जाते हैं।

Rita Devi

Rita Devi is a dedicated content creator and information specialist at PTEC Siwan Mairwa. With a deep passion for social welfare and community empowerment, Rita focuses on simplifying the complexities of Indian Government Schemes (Sarkari Yojanas) for the common citizen.

Leave a Comment