Bihar B.Ed Admission 2026 शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और परीक्षा तिथि

Published On: May 21, 2026
Bihar B.Ed Admission 2026

Bihar BED Admission 2026 : बिहार बीएड एडमिशन 2026 के लिए आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी के द्वारा या भीम की जाएगी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है इसमें इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता एवं पात्रता की जांच करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके साथ ही हम आपको बता दें, Bihar BED Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार से कर सकते हैं एवं इसके लिए क्या शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए इसमें क्या-क्या दस्तावेज लगते हैं इसके बारे में संपूर्ण जानकारी हम आपको आज के इस आर्टिकल में उपलब्ध कराएंगे इसलिए आर्टिकल के अंतिम चरण तक बन रहे –

Bihar B.Ed Admission 2026: Overview

परीक्षा का नामBihar B.Ed Common Entrance Test (CET-B.Ed) 2026
आयोजन विश्वविद्यालयबाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
कोर्स अवधि2 वर्ष
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
आवेदन शुरू27 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथिमई 2026
परीक्षा तिथि7 जून से 14 जून 2026
एडमिट कार्ड जारीजून 2026
रिजल्ट जारीपरीक्षा के लगभग 15 दिन बाद
आधिकारिक वेबसाइटbiharcetbed-brabu.in

Bihar B.Ed Admission 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है –

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
  • या पोस्ट ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए।
  • बी.ई./बी.टेक अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 55% अंक आवश्यक हैं।

आयु सीमा

Bihar B.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में आवेदन करने के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

किसी भी आयु वर्ग के योग्य अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग₹1000
EWS / BC / EBC₹750
SC / ST₹500
सभी महिला उम्मीदवार₹750

भुगतान का माध्यम : ऑनलाइन

Bihar CET B.Ed Entrance Exam Pattern 2026

  • परीक्षा मोड : ऑफलाइन (OMR आधारित)
  • प्रश्नों का प्रकार : बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
  • कुल प्रश्न : 120
  • कुल अंक : 120
  • परीक्षा अवधि : 2 घंटे
  • अंक प्रणाली : प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक
  • नेगेटिव मार्किंग : नहीं

Alos Read: Bihar ITI Admit Card 2026 जारी, यहां से करें डाउनलोड | परीक्षा तिथि और पूरा विवरण

विषयवार परीक्षा पैटर्न

विषयप्रश्नअंक
General English Comprehension1515
General Sanskrit Comprehension1515
General Hindi1515
Logical & Analytical Reasoning2525
General Awareness4040
Teaching Learning Environment in School2525

जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे –

  • 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • स्नातक की मार्कशीट और डिग्री प्रमाण पत्र
  • पोस्ट ग्रेजुएशन मार्कशीट (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

सभी दस्तावेजों को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करना होगा।

Bihar B.Ed Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप Bihar B.Ed Admission 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “CET-B.Ed 2026 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब “New Registration” विकल्प चुनें।
  4. अपनी व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  6. आवेदन फॉर्म में मांगी गई शैक्षणिक योग्यता, पता और अन्य जानकारी सही-सही भरें।
  7. सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  8. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  9. फॉर्म का प्रीव्यू जांच लें और अंतिम रूप से सबमिट करें।
  10. आवेदन फॉर्म और रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Quick Links

Apply OnlineClick Here
NoticeClick Here
Official PortalClick Here

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको Bihar B.Ed Admission 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी सरल और स्पष्ट हिंदी में बताई है। यदि आप बिहार बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होना चाहते हैं, तो समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Rita Devi

Rita Devi is a dedicated content creator and information specialist at PTEC Siwan Mairwa. With a deep passion for social welfare and community empowerment, Rita focuses on simplifying the complexities of Indian Government Schemes (Sarkari Yojanas) for the common citizen.

Leave a Comment